असरगंज: बस स्टैंड असरगंज के समीप दुर्गा मंदिर के विवाह भवन में जन सुराज संविधान सभा की बैठक संपन्न
जन सुराज संविधान सभा की प्रखंड स्तरीय बैठक असरगंज बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर के विवाह भवन में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार कुमार ने की जबकि मुख्य अतिथि संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य प्रणव कुमार उपस्थित रहे ।