नईसराय: नई सराय में रामलीला के दौरान सीता स्वयंवर लीला का मंचन, बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद
नई सराय के हाट परिसर में चल रही रामलीला में शनिवार की रात सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। रामलीला की शुरुआत रात नौ बजे भगवान श्री राम की आरती के साथ हुई। इसके बाद ऋषि विश्वामित्र भगवान श्री राम और लक्ष्मण के साथ महाराज जनक के दरबार में पहुंचते हैं। जहां बंदीजन दरबारियों को महाराज जनक द्वारा माता सीता के विवाह के लिए की गई प्रतिज्ञा को सुनाते हैं।