ग्वालियर गिर्द: पडौसी पत्थर लेकर घर घुस गया, कपड़े तक उतारे
बहोडापुर क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया इलाके में रहने वाले बुजुर्ग बलवान भदौरिया ने अपने पडौसी राजेश तोमर पर आरोप लगाया है कि वो आए दिन शराब के नशे में ऊलजुलूल हरकत करता है।गुरुवार रात को पडौसी राजेश हाथ में पत्थर लेकर उनके घर घुस गया,विरोध करने पर राजेश ने बलवान के साथ मारपीट कर दी।राजेश ने नशे की हालत में अपने कपडे तक उतार दिए, जिससे घर की महिलाओं को छुपना पड़ा।