पलिया: सुहेली नदी के कटान और जलभराव से परेशान किसानों की गुहार पर पलिया विधायक रोमी साहनी हुए सक्रिय
सुहेली नदी की कटान और जलभराव से परेशान किसानों ने आज शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पर पहुंचकर नकहुआ नाले की तरफ से नया नाला खुदवाने की मांग रखी। किसानों की समस्याएं सुनते ही विधायक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चीनी मिल के सहयोग से खुदाई के लिए मशीन मंगवा कर सफाई कार्य शुरू करा दिया। विधायक की त्वरित पहल से किसानों में राहत की भावना दिखी।