पलिया: भीरा पुलिस ने मारपीट और दंगा भड़काने के मामले में एक आरोपी को 315 बोर तमंचा और 2 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
भीरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील मलिक ने आज शाम करीब 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया है। कि मारपीट व दंगा भड़काने के मामले में वांछित चल रहे एक वांछित अभियुक्त मटरू उर्फ सालीम पुत्र नाजिम निवासी मुड़िया हेमसिंह को गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस किया बरामद।