पलिया: मझगई थाना क्षेत्र में पीड़िता के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
मझगई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनघुसरी गांव की पीड़िता ने आज गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देखकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है। कि उनके पति घर पर नहीं थे।इसी दौरान गांव का एक युवक 1 जून की रात करीब 11:00 बजे पीड़िता के घर में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो युवक मौके से भाग निकला।