सिवनी: पूर्व भाजपा विधायक ने पुल निर्माण का कटा फीता,कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ने सद्बुद्धि की कामना की,कलेक्टर से की शिकायत
Seoni, Seoni | Jun 3, 2026 सिवनी जिले में बीजेपी के केवलारी विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने एक अनोखा कारनामा अपने नाम किया है.पूर्व विधायक ने नवनिर्मित पुल का बिना प्रोटोकॉल के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर फीता काट दिया.इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के साथ जय घोष लगाते हुए श्रेय लूटने की कोशिश की.सोशल मीडिया में वायरल होते ही यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बन गया.