शाहगंज: खेतासराय में पारिवारिक और भूमि विवाद के मामले में 7 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार
खेतासराय थाना पुलिस ने शनिवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। खेतासराय पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 5 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम मनेछा में पारिवारिक विवाद और नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 जोगियाना में जमीनी विवाद को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं में ये महिलाएं आपसी झगड़े में शामिल पाई गईं