सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के उगरा पंचायत में नव चयनित पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
झारखंड राज्य संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से चयनित नव पदाधिकारियों को सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उगरा पंचायत में प्रथम चरण के तहत आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देशानुसार शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे आयोजित किया गया।