बीसलपुर: केंचुआ गांव में ट्रक के पहिये के चपेट में आकर पिता-पुत्र हुए घायल, इलाज के दौरान पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गांव कैंचुआ में पिता पुत्र अपने घर पर जा रहे थे तभी तेज गति से आ रहे ट्रक का पहिया निकल गया और पिता पुत्र के जा लगा। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गयी और पिता का इलाज जारी है।