बीसलपुर: मीरपुर वहानपुर गांव में दो भाइयों के बीच मामूली कहासुनी पर जमकर मारपीट, दोनों पक्ष से तीन लोग घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर वहानपुर गांव में दो भाइयों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई इसी दौरान दोनों भाइयों में जमकर लाठी दांडी चले जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए तीनों घायलों को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है