रानीगंज-सरसी एसएच-77 पर मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बिशनपुर कॉलेज और पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित हाइवा ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।