उदवंत नगर: जीरो माइल स्थित भाजपा नेता राम दिनेश यादव के निजी कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहुंचे
10 मई शनिवार के दिन 2 बजे के करीब जीरो माइल स्थित भाजपा नेता के कार्यलय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे। जहां पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम दिनेश यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में पहुंचे स्थानीय कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया साथ ही भाजपा नेता ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र भेट किया।