उदवंत नगर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल का उदवंत नगर बाजार पर स्थानीय नेताओं ने किया स्वागत
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का स्थानीय भाजपा के नेताओं ने भव्य तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रम बीजेपी के नेता मुकेश सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भोजपुर जिला के उदवंतनगर से होते हुए बिक्रमगंज जा रहे थे। तभी स्वागत कार्यक्रम 10 मई शनिवार के दिन 3:00 बजे के करीब हुआ।