हाथरस: चौबे वाले महादेव फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक घायल, राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड चौबे वाले महादेव फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में मोहल्ला आदर्श नगर निवासी एक युवक पुनीत पुत्र रविंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।