आयकर विभाग द्वारा सर्राफा व्यवसायी के कथित उत्पीड़न के विरोध में आज समस्त सर्राफा कमेटियों ने सामूहिक रूप से बाजार बंदी का निर्णय लिया है। व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किनारी बाजार में एकत्र होने और शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से एकता व शक्ति का प्रदर्शन करने की अपील की गई है।