तारानगर: तारानगर में पूर्व विधायक डॉ चंद्रशेखर बैद का जन्मदिन मनाया, गायों को गुड़ खिलाया और अनाथ आश्रम में भोजन दिया गया
तारानगर के पूर्व विधायक डॉक्टर चंद्रशेखर बैद के समर्थकों ने शनिवार को बैद का जन्म दिवस मानवता भलाई के साथ मनाया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने कस्बे के वार्ड 03 मे स्थित आदर्श गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया व भाग्य श्री अनाथ आश्रम में मंदबुद्धि लोगों को भोजन वितरित किया एवं एक दूसरे को बैद के जन्म दिवस की बधाई दी व इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।