बहराइच: इटौझा इलाके में पंखे का तार लगाते समय महिला को लगा करंट, महिला की हुई मौत
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौंझा इलाके में पंखे का तार लगाते समय महिला को करंट लग गया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जय गई है।