इटाढ़ी: इटाढ़ी समेत जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान शुरू
Itarhi, Buxar | Sep 17, 2025 इटाढ़ी प्रखंड समेत जिले के सभी प्रखंडों में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान की शुरूआत कर दी गई। इस दौरान महिलाओं में कई प्रकार की बीमारियों की जांच की गई। बता दें कि जिले में 17 से 2 अक्टूबर तक "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान चलाया जाएगा। सीएचओ मनीषा कुमारी ने बताया कि माहिलाओं और सशक्तिकरण हमारे देश के लिए जरूरी है।