सिंघवारा: भालपट्टी गांव में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सदर प्रखंड अंतर्गत भालपट्टी गांव में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। गांव के लोग लगातार बंदरों के हमलों और उत्पात से परेशान हैं। स्थिति यह है कि बंदर घरों में घुसकर खाद्य सामग्रियों को बिखेर देते हैं और भारी नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बंदर अचानक से बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं, जिससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं।