बरहट प्रखंड के नक्सल प्रभावित चोरमारा गांव में मंगलवार को 25 वर्षों बाद मतदान होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। मतदाताओं ने भयमुक्त माहौल में 5 बजे तक मतदान किया। बता दें कि जमुई मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव लंबे समय से नक्सलियों के प्रभाव में था,जिसके कारण ग्रामीण चुनाव प्रक्रिया से दूर थे।