छतरपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है खजुराहो स्थित गौतम रिसोर्ट के मैनेजर व संचालक पर दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में लिए गए खाद्य नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए थे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन पर ADM व न्याय निर्णयन अधिकारी ने यह आदेश पारितकिया