रायसेन: सेहतगंज बीट में शिकार के इरादे से घुसे दो स्कूटी सवार, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Raisen, Raisen | Oct 31, 2024 रायसेन जिले के सेहतगंज बीट में 30 अक्टूबर की रात अवैध शिकार के उद्देश्य से घुसे दो स्कूटी सवारों का वन विभाग की टीम ने पीछा किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फिरोज को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।