देवघर: देवघर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2, में जूनियर वर्ग के बच्चों ने पूल पार्टी का लिया भरपूर आनंद।
देवघर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2, में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए उल्लास एवं उत्साह से भरपूर पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने फीता काटकर किया। पुल में उतरने से पहले छोटे-छोटे बच्चों को वार्मअप के लिए जुंबा डांस कराया गया। इसके बाद बच्चों ने पूल में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियो