हुज़ूर: भोपाल PCC में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भिंड पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टॉर्चर करने का लगाया आरोप
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2024 पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भिंड पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। चुनाव के दौरान लहार के बीजेपी विधायक अमरीश शर्मा के गांव सिकरी जागीर में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के बेटे को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा गया । फर्जी केस दर्ज कर जेल भेजा गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पीड़ित युवक को लेकर आज भोपाल पहुंचे हैं|