चूरू: ढाढ़र टोल के पास बाइक हादसे में दो युवक हुए घायल
Churu, Churu | Apr 5, 2026 चूरू के एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास रविवार को सड़क हादसे में 2 युवक घायल हो गए। दोनो बाइक पर सिरसा से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। घायलों को ढाढ़र टोल की एंबुलेंस से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सिरसा के वार्ड संख्या 8 खेरपुर निवासी 18 वर्षीय जेशन पंजाबी ने बताया कि वे छह दोस्तों के साथ तीन बाइकों पर जा रहे थे।