ग्वालियर गिर्द: कमजोर मानसून की आहट, 1 जुलाई से हो सकती है एक दिन छोडके पानी की सप्लाई, MIC मंजूरी का इंतजार
कमजोर मानसून और लगातार घटते जलस्तर के कारण पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर के मुख्य जलापूर्ति का स्रोत तिघरा जलाशय तेजी से खाली हो रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 1 जुलाई से एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है।हालांकि, इसे लागू करने से पहले मेयर इन काउंसिल की मंजूरी मिलना बाकी है।