बेलसंड: बेलसंड विधायक ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया
बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह से बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने अपने क्षेत्र से जुड़ी पेयजल एवं अन्य जनहित से संबंधित समस्याओं को विस्तार पूर्वक बताया है।