पुलिस अधीक्षक के चित्रकूट के निर्देशन में वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिलीहै। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मारपीट करने के मामले में वारंटी अभियुक्त रमेश लोध पुत्र भैयालाल निवासी नकटी का पुरवा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज गुरुवार की शाम 4:20 में प्रेस नोट जारी किया है।