मंगलवार को 12:00 बजे दिन में राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला कमेटी के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंड भाजपा कमेटी में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल ने राज्यसभा सदस्य सह नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।