मरवाही: जीपीएम जिले के पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 10 भैंसों की हुई मौत, किसानों में चिंता का माहौल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में किसानों के बीच चिंता और दुख का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जीपीएम जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश और तूफान का दौर जारी है। इसी दौरान राजमेरगढ़ क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।