विदिशा नगर: शनिश्चरी अमावस्या पर उमड़ेगी आस्था, शनि मंदिर में भव्य तैयारियां
बेतवा नदी किनारे स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में शनिवार को शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या के दुर्लभ संयोग को लेकर भक्ति का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। शनिवार को 1:00 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा जिसमें 10000 श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।