सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से शराब के नशे में 4 लोगों को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Apr 27, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने अलग-अलग गांव से 4 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में भट विगहा के रज्जु चौधरी, फतेहपुर के कुमार मांझी,भगवान पुर से सूरज कुमार और बड़गांव से अर्जुन मांझी शामिल है। नालंदा थानाध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 2 बजे बताया की सभी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।