हरनौत: चेरन गांव में विवाहिता की संग्धित अवस्था में हुई मौत,पति का भाभी से था अवैध संबंध। विरोध करने पर घटना को दिया अंजाम
हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन गांव में शुक्रवार को संग्धित हालत में नव विवाहिता की मौत हो गई है। परिजनों के द्वारा ससुराल पक्ष पर मारपीट गला दबाने और जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका विवाहिता की पहचान चेरन गांव के निवासी सोनेलाल कुमार की 19 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी के तौर पर हुई है। वही घटना के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। हिलसा