झांसी: आरएस रेजिडेंसी में बेटे के PUBG गेम खेलने से परेशान मां ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Nov 12, 2025 झांसी में इकलौते बेटे के PUBG गेम खेलने से परेशान मां ने सुसाइड कर लिया। बेटा 8वीं कक्षा में पढ़ता है। वो दिनभर दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेलता था और पढ़ता नहीं है। मां की बात नहीं सुनता था। इससे वो डिप्रेशन में थी। पति से बोली- इसे डांटा करो। ये हमारी पूंजी और संपत्ति है। नहीं तो बर्बाद हो जाएगा। पति और बेटे के सोने के बाद महिला ने फांसी लगा ली।