झांसी: हत्या का दोष सिद्ध होने पर पिता और दो पुत्रों को 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई, ADGC शासकीय अधिवक्ता ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Nov 12, 2025 रक्सा में तीन वर्ष पूर्व हुए हत्या का दोष सिद्ध होने पर मृतक के चाचा और दो पुत्रों को पंद्रह पंद्रह वर्ष का कारावास से दंडित किया गया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी शासकीय अधिवक्ता तेजसिंह गौर ने बुधवार को बताया कि ग्राम इमलिया निवासी प्रमोद सिंह ने 22 जून 2022 को लिखित पत्र रक्सा थाना क्षेत्र में शिकायत की थी।