बरइन गांव निवासी सविता देवी पत्नी सुबेदार के अनुसार, 9 जनवरी की शाम उसका देवर आठ लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि सभी हमलावरों ने जबरन घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला किया और महिला व उसके पति के साथ लात-घूंसे से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया।