पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में मंत्री संजय पासवान ने राजद से माफी मांगने की मांग की
लोजपा रामविलास के विधायक व बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान ने राजद पार्टी को दलित विरोधी बताया उन्होंने कहा की चुनाव के समय भी जमुई में राजद ने चिराग पासवान की मां को गाली देने का काम किया था। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने कहा कि ये दलित विरोधी हैं जब तक सदन के अंदर माफी नहीं मांगते हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।