सकरा: सकरा फरीदपुर रेलवे गुमटी के पास अनियंत्रित बाइक ने आइसक्रीम की ठेला में मारा जबरदस्त ठोकर, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के समीप सकरा फरीदपुर रेलवे गुमटी के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने आइस्क्रीम की ठेला में जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में चार लोग घायल है।