लंभुआ: चांदा क्षेत्र के समहुता कला गांव में 10 दिन से अंधेरे में डूबे ग्रामीण पहुंचे बिजली ऑफिस
सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के समहुता कला गांव में बीते 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण भीषण गर्मी और अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। पंखे बंद हैं, खेतों की सिंचाई रुक गई है और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। बुधवार को दोपहर 1 बजे बिजली संकट को लेकर ग्राम प्रधान की अगुवाई में दर