लंभुआ: अनशन पर बैठे किसानों की हालत बिगड़ी, प्रशासनिक अधिकारियों के ना आने से किसानों में आक्रोश, लंभुआ में अनशन जारी
सुलतानपुर जिले के लंभुआ तहसील परिसर में चल रहे किसानों के अनशन का गुरुवार को दूसरा दिन था। बुधवार की सुबह से अनशन पर बैठे किसानों की हालत गुरुवार की शाम करीब 5 बजे और खराब हो गई। मौके पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के ना आने से किसानों में काफी आक्रोश दिखा। एसडीएम के ऊपर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए किसान दो दिन से अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे हुए हैं। लंभुआ ए