दरभंगा: मब्बी में फर्नीचर गिरने से मजदूर की मौत, परिवार में मातम
रविवार को ट्रांसपोर्ट से आए फर्नीचर को ट्रक से उतारने के दौरान अचानक भारी फर्नीचर उनके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच लेकर निकले , लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया