इस्माइलपुर: बिहपुर में आंधी-तूफान से तबाही, बिजली पोल गिरने से पशुपालक की मौत
बिहपुर में सोमवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली पोल और सीमेंट पिलर गिरने से 57 वर्षीय पशुपालक मो. जैनुल की दर्दनाक मौत हो गई। वह बासा पर मवेशियों की देखभाल कर रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।