पुनासा: ओंकारेश्वर में नोटिस पर बवाल, नेताओं ने संभाला मोर्चा ,24 घंटे में मकान खाली करने का नोटिस, रहवासियों में आक्रोश
ओंकारेश्वर में नगर परिषद द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जारी किए गए नोटिस का स्थानीय रहवासियों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने वार्ड क्रमांक 15 में एक रहवासी को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था। जानकारी सोमवार सुबह 8 बजे की है।