जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जन सुनवाई का आयोजन जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने कुल 37 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन की जांच कर समुचित एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान लौना तारापुर निवासी सुद