सदर: चैत्र मास की पूर्णिमा के मौके पर मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव, संगम स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
Sadar, Allahabad | Apr 2, 2026
चैत्र मास की पूर्णिमा के मौके पर मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव, संगम स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, मंगला आरती के बाद से बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्तों का लगा है तांता। चैत्र मास में हनुमान जयंती के मौके पर संगम नगरी में लेटे हुए बजरंगबली के दरबार में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है।