जिले की जीवनदायिनी काचन नदी कोयले के काले पानी से प्रदूषित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के गोरबी ब्लॉक-बी और रिलायंस अमलोरी खदानों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है। इस कारण नदी का पानी काला पड़ गया है और दुर्गंध फैल रही है। छठ पूजा जैसे पर्व से पहले नदी का प्रदूषण श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कार