गढ़वा: गढ़वा आजसू पार्टी का जिला स्तरीय सम्मेलन तिवारी रेस्ट हाउस में हुई
Garhwa, Garhwa | Mar 20, 2024 गढ़वा जिले में आजसू पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। आज रंका मोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस के प्रांगण में पार्टी का मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गढ़वा के प्रतिष्ठित समाजसेवी उमाकांत तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये। समारोह कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा भी उपस्थित थे।