दातागंज: सुनेसर गांव में तेज आंधी और बारिश के चलते दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की दबकर हुई मौत
बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र के सुनेसर गांव में तेज आंधी बारिश आ गई कि 60 वर्षीय ईश्वरी देवी पत्नी नेकराम की घर की दीवार गिर गई और उसके मलवे के नीचे वह दव गई। तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ईश्वरी देवी के शव को अपने घर ले गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।