छतरपुर नगर: टोरिया मोहल्ला विवाद मामले में संत कबीर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग।
छतरपुर के टोरिया मोहल्ला में 4 जून की रात हुई मारपीट और विवाद की घटना को लेकर संत कबीर समाज ने आज 10 जून दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान समाज के बच्चों के साथ मारपीट की गई तथा उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।